कैंट एमएलए को निरीक्षण में मिला निगम द्वारा आवंटित जमीन पर दीवार का निर्माण
पैमाईश करा कर निर्माण को पूर्ववत स्थान पर दिवार बनाने के कैंट विधायक ने दिए निर्देश
मेरठ ।थापर नगर स्थित भैसाली बस अड्डे के पीछे राष्ट्रीय एनसीआरटीसी द्वारा बनाए जा रहे मॉल एवं कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक को निगम द्वारा आवंटित जमीन पर एनसीआरटीसी 5 फुट जमीन से बाहर निर्माण होता मिला जिसकी मौके पर पैमाईश करा कर दीवार को 5 के बाहर निर्माण करने के कैंट विधायक ने निर्देशित किया।
दरअसल थापर नगर से दिल्ली रोड पर जाने के लिए रोडवेज बस अडडे के पास रास्ता बना हुआ है। एनसीआरटी को मैट्रो स्टेशन बनने के कारण रास्ते को सकरा कर दिया गया था। केवल दुपहिया वाहन ही वहां से निकलते थे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल को जानकारी मिली की एनसीआरटीसी निगम को आंवटित जमीन पर एनसीआरटीसी दिवार को निर्माण करा रहा है। जिससे के कारण गली काफी संकरी हो सकती है।
इस पर कैंट विधायक मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन दीवार के कारण सड़क लगभग 5 फुट संकरी होती दिखाई दी, जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई। इस संबंध में नगर निगम, राजस्व विभाग एवं एनसीआरटीसी के अधिकारियों की उपस्थिति में भूलेख अभिलेखों के अनुसार विधिवत नपाई कराई गई। पैमाइश में स्पष्ट हुआ कि निगम को आवंटित भूमि सीमा से लगभग 5 फुट आगे बढ़कर सड़क की ओर दीवार का निर्माण किया जा रहा था।
जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विधायक अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य केवल स्वीकृत सीमा के भीतर ही किया जाए, सड़क की मूल चौड़ाई को यथावत रखा जाए तथा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि भविष्य में निर्मित होने वाले कॉम्प्लेक्स/मॉल में पर्याप्त स्टिल्ट पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या उत्पन्न न हो और क्षेत्र में जाम की स्थिति से आमजन को राहत मिल सके।विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही किए जाने चाहिए। जनहित से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।



No comments:
Post a Comment