कृषि विश्वविद्यालय में लैंडस्कैपिंग तथा स्वच्छता पर दिया जाएगा ध्यान
कुलपित ने विवि के अधिकारियों संग की बैठक
मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने की उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान पाया कि कई जगह लैंडस्कैपिंग की जरूरत है साथ-साथ उन्होंने सभी अध्यक्षताओं को निर्देशित किया कि वह अपने महाविद्यालय के आसपास की जगह की सफाई पर विशेष ध्यान दें। साथ ही लैंडस्कैपिंग पर भी ध्यान देते हुए महाविद्यालयों की दशा को तेजी के साथ ठीक करें इसी प्रकार कुलपति ने विभिन्न हॉस्टल्स का भ्रमण किया और वहां पर दिशा निर्देश दिए कि वह हॉस्टल के सामने तथा उसके आसपास के क्षेत्र को ठीक करें साथ ही मेंस की भी सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा । कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने सुबह पैदल मॉर्निंग वॉक करते हुए पूरे विश्वविद्यालय का भ्रमण किया और पाया की जगह-जगह पर सफाई नहीं मिली तो उन्होंने विभिन्न विभागों तथा यूनिट्स के इंचार्ज को निर्देशित किया कि वह परसर की सफाई पर विशेष ध्यान रखें । यदि कहीं भी लापरवाही देखने को मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
कुलपति:डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने स्टाफ क्लब की दशा को सुधारते हुए बल्लभ स्टाफ क्लब को 15 दिन के अंदर चालू करने के दिशा निर्देश दिए साथ ही परिसर में फार्मर हॉस्टल की भी व्यवस्था किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने हॉस्टल वार्डन को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक दिन हॉस्टल की विजिट करके छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे । उन्होंने प्रत्येक महाविद्यालय में छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए वैल्यू एडिट कोर्स कम से कम 10 प्रत्येक महाविद्यालय में करने हेतु निर्देश दिए । उन्होंने कहा की वैल्यू एडिट कोर्स करने से छात्रों में हुनर विकसित होगा। जिससे वह स्वरोजगार के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकेंगे उन्होंने महाविद्यालयों के छात्रों के लिए नशा मुक्ति पर काउंसलिंग किए जाने की बात कही इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता निर्देशक तथा विभिन्न विभागों के नोडल ऑफिसर मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment