आरजीपीजी में कंप्यूटर विभाग एवं इनोवेशन काउंसिल पर गेस लेक्चर का आयोजन

मेरठ।रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेजके कंप्यूटर साइंस विभाग एवं इनोवेशन काउंसिल द्वारा प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी जी की अध्यक्षता में “छात्रों के लिए एआई: टूल्स, कौशल एवं भविष्य की संभावनाएँ” विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग की सुश्री अदिति भारद्वाज ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रयोग, उपयोगिता एवं भविष्य में इसकी बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में AI विभिन्न क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोल रहा है तथा विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कौशल बन चुका है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता मित्तल द्वारा किया गया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी जी ने डिजिटल युग में AI की जागरूकता एवं इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क, जिम्मेदार एवं नैतिक बने रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. दीक्षा यूजर्वेदी, डॉ. शशि बाला, डॉ. उपासना, डॉ. श्वेता मित्तल, सुश्री अदिति भारद्वाज तथा विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में विभाग की समन्वयक प्रो. नीना बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संसाधन व्यक्ति, प्राचार्या, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts