मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने मेरठ में शुरू की एक्सक्लूसिव न्यूरोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मेरठ।स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें गोल्डन आवर बेहद अहम होता है, खासकर इस्कीमिक स्ट्रोक के मामलों में। समय पर इलाज, जैसे क्लॉट को घोलने वाली दवाएं या क्लॉट रिमूवल प्रोसीजर, ब्रेन डैमेज को काफी हद तक कम कर सकते हैं। स्ट्रोक के मेडिकल मैनेजमेंट में थ्रोम्बोलाइटिक थेरेपी, एंटीकोएगुलेंट्स, एंटीप्लेटलेट मेडिकेशन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल शामिल है।यह बातें मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर - डॉ. विवेक कुमार ने मेरठ में ओ पी डी शुरू होने के दौरान कही।

डॉ विवेक कुमार, ने बताया, “बड़ी संख्या में लोग सिरदर्द, माइग्रेन, अचानक चक्कर आना या बेहोशी, चलने में परेशानी, संतुलन या कोऑर्डिनेशन की कमी, देखने में दिक्कत, बोलने में समस्या या निगलने में कठिनाई जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के साथ डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। नई ओपीडी सेवाओं के माध्यम से अब मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मिर्गी, पार्किंसन डिजीज, मेमोरी डिसऑर्डर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के लिए एक्सपर्ट कंसल्टेशन और रेगुलर फॉलो-अप की सुविधा यहीं उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह मिर्गी जैसी सामान्य न्यूरोलॉजिकल बीमारी में भी अर्ली डायग्नोसिस और लगातार इलाज बेहद जरूरी है, जिससे सीजर्स को कंट्रोल कर मरीज की क्वालिटी ऑफ लाइफ को बेहतर बनाया जा सकता है। आधुनिक दवाओं और सर्जिकल इंटरवेंशन की मदद से अन्य मूवमेंट डिसऑर्डर्स का भी प्रभावी इलाज संभव है।“

स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी, स्पेशलाइज्ड क्लिनिकल अप्रोच, हाई-प्रिसिशन डायग्नोस्टिक सुविधाओं और मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम के साथ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज को वर्ष 2023 में क्यूएआई द्वारा एडवांस्ड स्ट्रोक सेंटर के रूप में मान्यता दी जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts