गांधी आश्रम की जमीन अधिग्रहीत करेगी यूपी सरकार

गांधी आश्रम की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर हुई सदन में तीखी बहस

लखनऊ। विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गरमा-गरमी रही। सदन में मेरठ के गांधी आश्रम की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर तीखी बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन में इसे जोर-शोर से उठाया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने जवाब में कहा कि मेरठ के क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम की जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई अतिक्रमण करने की हिमाकत न कर सके। इस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब देते हुए

कहा कि सपा सरकार के दौरान इस जमीन को कुछ लोगों को समझौते के तहत सौंपा गया था। अब योगी सरकार ने इसे अपने पक्ष में अधिग्रहीत करने का फैसला लिया है। सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएगी ताकि आश्रम की मूल संपत्ति सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में स्पष्ट कर चुके हैं कि पौराणिक स्थलों या स्मारकों पर कोई भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी।

गांधी आश्रम की जमीन पर कब्जे का प्रयास

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मेरठ के क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम की जमीन पर अतिक्रमण का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आश्रम की बेशकीमती जमीन पर लगातार कब्जे की कोशिश हो रही है। कई लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग सालों से धरने पर बैठे हैं। जांच के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पांडेय ने मांग की कि इसकी वस्तुस्थिति सामने लाई जाए और पूर्वजों के खून-पसीने की इस जमीन को बचाया जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts