‘कोहरा 2’ में अपने किरदार को लेकर बोलीं पूजा भामर्रा

मुंबई। सीरीज 'कोहरा 2' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। पूजा भामर्रा अपने करियर के सबसे दमदार और भावनात्मक रोल में प्रीत बाजवा का किरदार निभा रही हैं। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो पितृसत्ता, चुप्पी और त्याग के बीच जीती है, लेकिन अंत में खुद को चुनने का साहस करती है।
इस सीजन में प्रीत की कहानी एक ऐसे परिवार में दिखाई गई है जहां पुरुषों का दबदबा है। कई सालों तक उसने एक बेटी, बहन, पत्नी और मां के रूप में दूसरों की उम्मीदों के अनुसार जीवन जिया। वह चुप रही, समझौता करती रही और खुद को दूसरों की इच्छा के अनुसार ढालती रही। लेकिन जब उसके परिवार की सच्चाई सामने आने लगती है, तब उसे कड़वी हकीकत का सामना करना पड़ता है।
पूजा के लिए प्रीत का किरदार निभाना आसान नहीं था। वह कहती हैं, “जब कहानी अच्छी लिखी होती है तो काम आसान हो जाता है। सबसे पहले हमने अपने निर्देशकों सुदीप सर और फैसल के साथ लंबी बातचीत की। उन्होंने मुझे प्रीत के बारे में बहुत सरल तरीके से समझाया। फिर हमारे अभिनय शिक्षक नितिन गोयल के साथ अभ्यास हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts