पीएम के नेतृत्व में धरातल पर उतरीं नीतियांः सीएम योगी

- बोले- विजनरी और समावेशी बजट
लखनऊ (एजेंसी)।राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बजट से यूपी के लिए संभावनाओं पर चर्चा की। सबसे पहले उन्होंने विजनरी बजट के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
सीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्ष के अंदर पीएम के नेतृत्व में नीतियां केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर उतरीं। इसका परिणाम है कि 11 साल में 25 करोड़ की आबादी गरीबी रेखा से ऊपर उठी। भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा। इसकी वजह स्पष्ट नीतियां और गरीब वंचित केंद्रित समावेशी बजट है।
उन्होंने कहा कि बजट में रिफॉर्म, ग्रोथ और भौतिक अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को जोड़ने वाला है। इसमें हर नागरिक के लिए अपने मूल कर्तव्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब सभी पक्षों को ध्यान में रखा गया है। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य की आकांक्षाओं की पूर्ति हुई है।

सीएम ने आगे कहा कि एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का बजट दिया गया है। यूपी के पास 96 लाख से ज्यादा यूनिट हैं। 10 हजार करोड़ का बजट ओडीओपी के लिए काफी फायदेमंद होगा। उद्योगों को डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग के साथ आगे बढ़ाएंगे। एक्सपोर्ट, पैकेजिंग और ब्रांडिंग में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जो बजट को पीडीए की नजर से देख रहे हैं कि आज जब युवा आत्मगौरव के साथ आगे बढ़ा है, तो उस समय ध्यान क्यों नहीं दिया? पीडीए तो तब भी रहा होगा। उनका ध्यान केवल परिवार पर रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts