दिल्ली शराब घोटाला
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी
कई महीने बिताना पड़ा था जेल में, ईडी की दलीलें खारिज
कोर्ट से बाहर आते ही फफक -फफक कर रो पड़े अरविंद केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बडी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनो को बरी कर दिया है । कोर्ट ईडी की दलीलों को खारिज कर दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस कथित घोटाला मामले में कई महीनों तक जेल में बिताना पड़ा था. इस घोटाले के तार दक्षिण भारत से भी जुड़े थे।
कथित तौर पर हजारों करोड़ के शराब घोटाला फर्जीवाड़ा मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI दोनों ने की थी। सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ही ईडी ने इस मामले में एंट्री की थी और मामला दर्ज करते हुए इसकी छानबीन शुरू की थी। बाद में जांच के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हिरासत में भी लिया गया था और उन्हें कई महीनों तक जेल में गुजराना पड़ा था। दिल्ली शराब घोटाला के तार कथित तौर पर दक्षिण भारत से भी जोड़ा गया था और गिरफ्तारियां हुई थीं। अब जाकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के दोनों दिग्गज नेताओं के लिए यह बहुत ही राहत की बात है। वही कोर्ट का फैसला आते ही देश में आम आदमी पार्टी के लोगों में खुशी का माहौल बन गया है।
कोर्ट से बाहर आते ही रो पड़े अरविंद केजरीवाल
राउज एवेन्यू कोर्ट का आदेश आते ही अरविंद केजरीवाल बाहर निकले और पब्लिक के सामने ही फफक-फफक कर रो पड़े. इस दौरान साथ उनके खड़े मनीष सिसोदिया उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाते रहे।
काफी देर तक सुबकने के बाद अरविंद केजरीवाल ने रुंधे गले से कहा, ‘मैं भ्रष्ट नहीं हूं। कोर्ट ने भी कहा कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं. कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. हमने हमेशा कहा कि सत्य ही जीतता है। हमें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है।
अमित शाह और मोदी जी दोनों ने मिलकर आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए बड़ा राजनीतिक षड़यंत्र रचा और पार्टी के 5 बड़े नेताओं को जेल में डलवा दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री को उसके घर से घसीटकर जेल में डाला गया.केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में सिर्फ ईमानदारी कमाई है और आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी बेदाग है। ’
सत्य की जीत हुई - मनीष सिसोदिया
वहीं बरी होने पर मनीष सिसोदिया ने भी इसे सत्य की जीत बताया। सिसोदिया ने कहा, ‘सत्यमेव जयते, एक बार फिर मुझे बाबा साहब अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर गर्व हो रहा है। मोदी जी, उनकी पूरी पार्टी और उनकी एजेंसियों के द्वारा हमें बेईमान साबित करने के लिए पूरा जोर लगाने के बावजूद आज यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। ’


No comments:
Post a Comment