बजट पर लोेगों की  प्रतिक्रिया -----

भारत की साख खीचने वाला है बजट 

मेरठ। वर्ष 2026-27 के आम बजट को जहां सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भारत की नयी साख खीचने वाला बतायाय है वही विपक्ष ने बजट को आम आदमी के लिए निराशा करने वाला बजट बताया है। इस विषय पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल , और शहर विधायक रफी अंसारी से बजट पर चर्चा की गयी तो उन्होेंने अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस अंदाज में दी । 

मेरठ -हापुड़‍ लोकसभा के सांसद अरूण गोविल ने बजट पर कहा है  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया बजट 2047 नींव रखता हुआ दिखाई दे रहा है। यह बजट आज की जरूत नहीं है। इसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। बजट रोजगार के रास्ते खोलेगा। शहर स्तर पर विकास का खाका खींचा गया है। युवा शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिए बजट में प्रसास किए गये है। 

विकसित भारत का बजट 

 देश के सतत विकास के लिए और 2047 के विकसित भारत का खाखा खींचने वाला बजट है। पुरब से पश्चिम को जोड़ने के सीता रमण ने प्रयास किया है। बजट  में कैसर व डायबिटिज ,बैटरी व स्पोर्टस टैक्स हटने से इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। यह विकसित भारत का बजट है इसके परिणाम आने वाले समय मेें दिखाई देंगे । 

 अमित अग्रवाल , विधायक कैंट 


आम आदमी को निराश करने वाला बजट 

 बजट बिल्कुल निराश करने वाला है इसमें ना तो किसानों की बात करी गई है ना युवाओं की इस बजट में ना किसानों के लिए एसएसपी  पर कोई ठोस घोषणा की गई और ना ही युवाओं के लिए रोज़गार के अवसरों या उद्योग एवं टैक्स में किसी तरह की राहत दी गई ।बडे घरानों को इससे फायदा होगा । 

 रफी अंसारी विधायक समाजवदी पार्टी शहर 

--------------------------------------------------------------------------------------------

एमआरपी कंट्रोल करने वर आम आदमी को होगा लाभ 

मेरठ।  बजट मेें गभीर बीमारियों की 17 दवाओं पर डयूटी करने की चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े लोगों ने केन्द्र सरकार के बजट की सराहना की है। पर उनका कहना है कि जब तक एमआरपी पर कंट्रोल नहीं किया जाएगा तब तक आम आदमी को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा । 


मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगस्टि एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बजट में 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर डयूटी हटाने का स्वागत किया है। लेकिन उनका कहना है जब तक सरकार द्वारा एमआरपी कंट्रोल नहीं की जाएगी इसका फायदा आम आदमी को नहीं मिलेगा।  सितंबर में सरकार ने जीएसटी भी कम की थी परंतु कंपनी वालों ने एमआरपी बड़ा दी ,जिसका फायदा आम जनता को नहीं मिला। उनका कहना है अगर सरकार आम आदमी को सरकार लाभ पहुंचाना चाहती है तो एमआरपी पर कंट्राेल करना होगा। 

नेशनल यूनाइटेड फ्रंट ऑफ डॉक्टर्स के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. अनिल नौसरान  कहना है कि कैंसर डायबिटिज बीमारियों के बजट के टैक्स में छूट से  इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजोें को काफी फायदा मिलेगा। क्यों इन बीमारियों की दवाए काफी महंगी आती थी। सरकार का यह प्रयास काफी सराहनीय  है। मेरठ में एम्स के खुलने की उम्मीद बजट में दिखाई दे रही थी लेकिन बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी। उनका कहना है केन्द्र सरकार  अगर दूसरी दवाओ की दर पर भी  कंट्रोल करती है इसका सभी काे फायदा होगा। 


दिव्यांग कौशल योजना से बढ़ेगा दिव्यांगों का आत्मविश्वास 

पीयूष गोयल ‌ दिव्यांग समाजसेवी कहना है कि   दिव्यांग कौशल योजना के तहत दिव्यांगों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे दिव्यांगों का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा । बजट की उन्होंने सराहना की है। 


 दिव्यांग आयुष गोयल का कहना है बजट में   दिव्यांग सहारा योजना के अंतर्गत दिव्यांगों के लिए आधुनिक उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे । जिससे दिव्यांग आत्मनिर्भर बनेंगे। स्वयं दिव्यांग होने के नाते हम इस बजट का स्वागत करते हैं ।

युवाओं को कौशल विकास में लाभ मिलेगा

मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बजट पर कहा कि वेलनेस आयुर्वेदिक रिसर्च लैब्स की स्थापना से राष्ट्रीय स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग के उन्नयन से शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच सेतु बनेगा। युवाओं के कौशल विकास युवाओं के कौशल विकास को लाभ होगा।


हर वर्ग के लिए ​फायदे देने वाला बजट: प्रतीक

लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक जैन का कहना है कि ​केंद्रीय बजट 26-27 में चिकित्सा, व्यवसाय, परिवार व कामकाजी ​महिलाओं के लिए कई योजनाएं लाई गई है। साथ ही डेवलपमेंट, किसान, बुनकर, टेराकोटा आदि के लाभदायक साबित होगी। कुल मिलाकर यह बजट अच्छा रहा है।






 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts