आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

 पाक को हरा कर भारत ने किया सेमीफाइनल में  प्रवेश 

 भारत से हारकर पाकिस्तान हुआ टूर्नामेंट से बाहर 

बुलावायो ,एजेंसी। बुलावो में चल रहे  आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स स्टेज में भारत अंडर-भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।  इस जीत के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. ये मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पर खेला गया, जहां भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया। 

इस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत अंडर-19 टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 30 रन ठोककर टीम के तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और देखते ही देखते टीम ने 9 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए। लेकिन वेदांत त्रिवेदी ने एक छोर को संभाले रखा और 98 गेंदों पर 68 रन बनाए, जो टीम की पारी की रीढ़ बने। कनिष्क चौहान ने भी 29 गेंदों पर 35 रन की उपयोगी पारी खेली. आरएस अंबरीश ने भी 38 गेंदों पर 29 रन जोड़े। आखिरी ओवरों में कनिष्क चौहान और खिलान पटेल की 50 रनों की साझेदारी ने स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुब्हान ने 9.5 ओवर में 3 विकेट लिए और मोहम्मद सय्याम ने 2 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान को 194 रन पर किया ढेर

253 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की.। उस्मान खान ने 92 गेंदों पर 66 रन बनाए और हमजा ज़हूर ने 49 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। फरहान यूसुफ ने भी 39 गेंदों पर 38 रन बनाए. लेकिन पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। भारत के गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट झटके। इन गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और स्पिन ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी को तोड़ दिया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts