सोमानी सेरेमिक्स ने सहारनपुर में खोला अपना ‘एटेलियर शोरूम’
सहारनपुर : सेरेमिक टाइल्स और होम एवं बिल्डिंग सोल्युशन्स में भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड्स में से एक सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड ने सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में अपने नए एटेलियर शोरूम को लॉन्च किया है, जिसका संचालन गुप्ता ब्रदर्स द्वारा किया जाएगा। इस प्रीमियम स्पेस को सोमानी के सबसे लक्ज़री एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले टाइल कलेक्शन को दर्शाने के लिए पेश किया गया है, जो इनोवेशन, कलात्मकता और शिल्पकौशल के साथ उपभोक्ताओं को विशिष्ट अनुभव प्रदान करेगा।
लॉन्च के अवसर पर सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड के सीईओ अमित सहाय ने कहा कि “पिछले पांच दशकों से सोमानी को शानदार डिज़ाइनों एवं इनोवेशन्स के लिए जाना जाता है। सहारनपुर में हमारे नए एटेलियर शोरूम का लॉन्च शहर के उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शोरूम में उपभोक्ता हमारे बेहतरीन कलेक्शन को देख सकेंगे, इनकी कलात्मकता को समझ सकेंगे व अपने लिविंग स्पेसेज़ के लिए सोच-समझ कर प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकेंगे। यह विस्तार विश्वस्तरीय डिज़ाइनों को हमारे उपभोक्ताओं के करीब लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।“
3200 वर्गफीट में फैला यह नया एटेलियर शोरूम सड़क दुधली, सहारनपुर में स्थित है, जो खरीदारी के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराता है। शोरूम में सोमानी के कवरस्टोन स्लैब्स को डिस्प्ले किया गया है, जिसे खासतौर पर बड़ी सरफेसेज़ के लिए डिज़ाइन किया गया है। कवरस्टोन के पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें लिविंग स्पेसेज़ के लिए एलिटा स्लैब्स और आधुनिक अपील के लिए सेंसो सरफेस, भारत के विविध आर्कीटेक्चर से प्रेरित वाइब्रेन्ट कोलोराटो रेंज, तथा रिगालिया, पोर्टो और सेडिमेंटो रेंज शामिल है, जो आधुनिक इंटीरियर को प्रीमियम एवं आकर्षक लुक देती है।
ब्रांड के विशेष इटालमार्मी कलेक्शन को भी स्टोर में डिस्प्ले किया गया है, जो कलात्मक मोज़ेक, म्युरल्स एवं डेकोरेटिव एसेंट्स के साथ क्लासिक इटैलियन डिज़ाइन में आता है। साथ ही ईज़ी फिक्स सेक्शन भी है, जहां टाइल एडहेसिव, ग्राउट्स एवं वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस को दिखाया गया है।
आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनरों एवं डेकोर प्रशंसकों के लिए डिज़ाइन किया गया एटेलियर शोरूम पारम्परिक रीटेल के दायरे से बढ़कर इंटरैक्टिव डिज़ाइन का डेस्टिनेशन होगा, जहां उपभोक्ता विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स को देखकर, महसूस करके इन्हें खरीद सकेंगे। यह लॉन्च सोमानी के प्रीमियम डिज़ाइनों को दर्शाने और मुख्य क्षेत्रीय बाज़ारों में इसकी मौजूदगी को सशक्त बनाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पिछले कई सालों के दौरान सोमानी घर-घर का भरोसेमंद नाम बन चुका है, जिसे गुणवत्ता एवं शानदार डिज़ाइनों के लिए जाना जाता है। देश भर में मजबूत रीटेल फुटप्रिन्ट और बढ़ती इंटरनेशनल मौजूदगी के साथ ब्रांड एक्सक्लूसिव शोरूम, क्युरेटेड कलेक्शन एवं सोच-समझ कर डिज़ाइन किए गए एक्सपीरिएंस सेंटर के ज़रिए उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना जारी रखे हुए है।
सहारनपुर का एटेलियर शोरूम उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनके लिए बेहतरीन डिज़ाइनों को सुलभ बनाने की सोमानी की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


No comments:
Post a Comment