बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों का किया हेलमेट का वितरण 

 मेरठ। शुक्रवार को विश्व मैक्साेफेसियल दिवस के अवसर पर आंनद हॉस्पिटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सड़कों में ठीक हुए मरीजों को हेलमेट का सीओ सिविल लाइन ने  वितरण किया गया। 

 कार्यक्रम का मकसद  सडक दुर्घटना की रोकथाम हेतू जागरुकता  करना था। कार्यक्रम में अस्पताल द्वारा उपचारित 115 रोगियों ने भाग लिया। कार्यशाला के सत्र को सम्बोधित करते हुऐ वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डा. सजय जैन, डा. शरद जैन, डा. तुषार आनन्द ने बताया कि आधुनिकता के युग मे हम अपने परिवार को बिल्कुल भूल चुके है। दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय भूल जाता है कि मेरे बाद मेरे परिवार पर किस तरह  का संकट आयेगा जल्दी आगे निकने की होड में अपनी जान की परवहा नही करता है इससे युवा पीढी को बचना चाहिए । 

डा. पुनित  कालरा ने बताया कि सडक दुर्घटना में सबसे ज्यादा घटना बिना हैल्मेट पहनने से होती है और उनका मुँह, जबडा टूट जाता है सिर में गम्भीर स्थिति से मृत्यु तक हो जाती है इसलिए हमे हैल्मेट पहनकर ही वाहन चलाना चाहिऐ जिससे दुर्घटना को काफी कम किया जा सकता है अगर हम शीघ्र सचेत नही हुऐ तो स्थिति अत्यन्त गम्भीर हो जायेगी।

 डा. अजय गुप्ता न्यूरो सर्जन ने बताया कि सिर की चोट सबसे जान लेवा होती है । जिसका कारण तेज गति, शराब का सेवन, हैल्मेट का न पहनना मुख्य कारण है। जिससे उनको बचाना चाहिए । 

 पोस्टर लेकर निकाली जागरूकता रैली 

कार्यक्रम के बाद आनन्द नर्सिंग कॉलेज के छात्र- छात्राओ द्वारा अपने हाथो में दुर्घटना से बचाव के पोस्टर लेकर तेजगढी चौराहे पर जागरुकता रैली निकाली तथा वहा पर सत्य प्रकाश थानाध्यक्ष, मेडिकल द्वारा 10 ऐसे दो पहिया वाहन चालको को हैल्मेट वितरण किया गया जो बिना हैल्मेट वाहन चल रहे थे । इस अवसर पर डा० अनजीव त्यागी, अध्यक्ष डेन्टल ऐसोसियेशन डा० नेहा त्यागी, डा. शिवानी कालरा, डा. सुचिता काम्बोज, मुनेश पण्डित, अजीत मोतला, सचिन चौधरी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। 

 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts