पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए किया जाएगा प्रयास- कुलपति कृषि विवि 

 मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त ने उत्तर प्रदेश की राजपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में बनास डेयरी एवं कृषि विश्वविद्यालय के बीच मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए गए दोनों के बीच एम ओ यू होने से कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पशुपालकों को भी लाभ मिल सकेगा ।

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने बताया की मेमोरेंडम का अंडरस्टैंड पर हस्ताक्षर होने के बाद पशु दुग्ध उत्पादन दुग्ध से बनाए जाने वाले विभिन्न प्रोडक्टों तथा उपयोगी तकनीक जो बनास डेरी के द्वारा अपनी जा रही हैं उनका सीधा लाभ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसनो को भी मिल सकेगा

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने बताया प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में इस मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हुए हैं जिससे भविष्य में विश्वविद्यालय को कई लाभ मिल सकेंगे डेरी के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा यह पहला एम ओ यू किया गया है कुलपति ने अहमदाबाद में बनास डेरी के बिल्डिंग तथा रिसर्च सेंटर फूड उत्पादन तथा प्रोसेसिंग यूनिट के अलावा नेचुरल फर्टिलाइजर यूनिट का भी भ्रमण कर अवलोकन किया उनके साथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का एक दल भी इन्हीं तकनीक से रूबरू हुआ कुलपति ने बताया कि आने वाले समय में कृषि विश्वविद्यालय दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी काफी नए आयाम हासिल करने का प्रयास करेगा जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश के पशुपालकों का दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा विकास हो सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts