प्रधानमंत्री रैली में तीन घंटे नो फ्लाई जोन में रहेगा मेरठ
-तीन लेयर में रहेगा पीएम का सुरक्षा घेरा, 12 जिलों की पुलिस रहेगी मुस्तैद
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन के बच्चे हुए हिस्से का शुभारंभ करने के लिए 22 फरवरी को मेरठ आ रहे है। इस दौरान वह मोहिउद्दीनपुर में एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। वे तीन घंटे तक मेरठ में रहेंगे और प्रोटोकॉल के हिसाब से इन तीन घंटों को लिए मेरठ को जहां नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा तीन लेयर में रहेगी। आंतरिक घेर में एसपीजी, मध्यम घेरे में एनएसजी और बाहरी घेर की सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय पुलिस के कंधों पर रहेगा। इनके अलावा इंटेलिजेंस,आइबी और एटीएस की टीम भी लगाई गई है। इसलिए प्रधानमंत्री को रैली को देखते 12 जिलों की पुलिस की ड्यूटी और अर्धसैनिक बल मुस्तैद रहेगा और आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन और रैली में आने वाली भीड़ को देखते 12 घंटे के लिए मेरठ आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान भी पुलिस ने लागू किया है, जो 22 फरवरी की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
22 फरवरी को यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया, 22 फरवरी को प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ताकि किसी को परेशानी ना हो। शताब्दी नगर से लेकर मोहिउद्दीनपुर यानि दिल्ली रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी, सिर्फ पास धारक और आपात सेवा में लगे वाहन व एंबुलेंस ही जा सकेगी।
इस प्रकार से किया गया रूट प्लान
मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहन:- मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन मेरठ शहर से रुड़की रोड, मोदीपुरम पुल, सरधना पुल, रोहटा पुल, बागपत पुल- एनएच-58 से काशी टोल प्लाजा से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेगे।
मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन:- बिजली बंबा चौराहे से होते हुए हापुड़ से दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे मार्ग से भी दिल्ली जा सकेगे।
दिल्ली से मेरठ शहर में आने वाले वाहन:- दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से काशी टोल प्लाजा से एनएच-58 होते हुए बागपत पुल, रोहटा पुल, सरधना पुल, मोदीपुरम, रुड़की रोड होते हुए मेरठ शहर में आ सकेगे।
दिल्ली से मेरठ शहर आने वाले वाहन:- दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे होते हुए हापुड़ से बिजली बंबा चौराहे से भी मेरठ शहर में आ सकेगे।
मेरठ से दिल्ली आने व जाने वाले वाहन:- परतापुर इंटरचेंज से दिल्ली रोड होते हुए मेरठ शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगे।
शामली-बागपत से मेरठ आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे:-बागपत और शामली की तरफ से मेरठ आने वाले सभी वाहन गंगनहर की पटरी से नहीं जाएंगे। बल्कि हाईवे से सीधे अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।
रैली में बस, कार व अन्य वाहनों के जाने के लिए मार्ग
-दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाले वाहन मोदीनगर से सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बाएं मुडकर पार्किंग स्थल पर जाएंगे।
-मुजफ्फरनगर,शामली व सहारनपुर से आने वाले वाहन नहर पटरी से होते हुए सिवालखास से गेजा मार्ग से कार व बस पार्किंग में जाएंगे।
-हापुड़ से आने वाले वाहन थाना खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड तिराहा से बाएं मुडकर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बाए बस पार्किंग में जाएंगे।
-बिजनौर व मवाना से आने वाले वाहन मसूरी से दौराला होते हुए नहर पटरी से सिवालखास होते हुए गेजा मार्ग से बस व कार पार्किंग में जाएंगे।
-परीक्षितगढ़ व किठौर से आने वाले वाहन टियाला अंडरपास (हापुड़ बाइपास) होकर थाना खरखौदा तिराहा से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ तिराहा से बाएं मुड़कर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बाएं बस पार्किंग में जाएंगे।


No comments:
Post a Comment