एक करोड़ सोने की ठगी मामले में क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दो को उठाया
मेरठ। एक करोड़ सोने की ठगी में क्राइम ब्रांच को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने दिल्ली से दो युवकों के उठाया है। जिनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
सदर बाजार थाना अंतर्गत आबू प्लाजा में साकेत निवासी तन्मय अग्रवाल का रघुनंदन ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। बुधवार दोपहर रूड़की रोड निवासी कारोबारी प्रवीण शर्मा शोरूम पर एक करोड़ रुपया लेकर पहुंचे। उन्होंने कृष्णा नामक व्यक्ति से हुई बातचीत के बाद रकम तन्मय अग्रवाल को दे दी। तन्मय अग्रवाल ने एक करोड़ के जेवर वहां पहले से मौजूद कृष्णा के कथित भतीजे को सौंप दिए थे। उसके जाने के बाद प्रवीण शर्मा ने एक करोड़ के एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा किया था। सदर बाजार थाना पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद शोरूम के अंदर से लेकर मुख्य मार्ग तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गुरुवार को सीओ कैंट ने दोनों पक्षों से पूछताछ की थी। कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर शाम को तन्मय अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा व उसके भतीजे के अलावा कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद यह केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया। क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिए दोनों युवकों से पूछताछ की। इसके बाद तन्मय अग्रवाल व दूसरे पक्ष के प्रवीण शर्मा को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच दफ्तर बुलाया था। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को कुछ अहम सुराग मिले है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को उठाया है। उनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment