सशक्त नेतृत्व के प्रतीक थे छत्रपति शिवाजी: प्रो. गोपाल नाथ

- सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक, तेलियाबाग में मनाई गई जयंती

वाराणसी।सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक तेलियाबाग, वाराणसी में भारत के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 397वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रो.गोपाल नाथ ने कहा कि शिवाजी महाराज अद्भुत शौर्य और साहस के प्रतीक थे। उनके कार्यकाल में किसानों और महिलाओं को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। किसी के साथ धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होता था।
संस्था के उपाध्यक्ष श्रीनाथ सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी के शासन काल में राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के संवर्धन पर ज्यादा जोर दिया गया। प्रो. विजय प्रताप सिंह ने छत्रपति के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला,और बताया कि भारतीय नौ सेना के जनक शिवाजी महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। डॉ.भारत भूषण सिंह ने कहा कि वे अप्रतिम योद्धा के साथ ही साथ विशाल व्यक्तित्व के धनी थे,आज हमें उनके जीवन चरित का अनुसरण करना चाहिए।
विद्युत प्रकाश सिंह ने  छत्रपति को साहस, धैर्य और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति बताया और कहा कि उनका पूरा जीवन अनुकरणीय है। डॉ.विभा सिंह ने शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी माता जीजा बाई के योगदान का भी स्मरण किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक के अध्यक्ष ने शिवाजी महाराज के श्री चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान पराक्रमी योद्धा और युगदृष्टा बताया और कहा कि 20 वीं सदी में मावो - त्से - तुंग के युद्ध रणनीति की प्रशंसा पूरे विश्व में की जाती है,लेकिन उससे तीन सौ साल पहले छत्रपति शिवाजी ने इसी प्रकार की युद्धनीति का प्रयोग किया था। इंजी.राधेश्याम पटेल ने भी अपनी बात रखी और कहा कि उनकी दृढ़ता, अनुशासन,धैर्य और साहस अनुकरणीय है।
इस अवसर पर स्मारक के संप्रेक्षक मनोज पटेल, दिलीप पटेल, नवीन बहादुर पटेल, अभिमन्यु सिंह, रवींद्र नाथ सिंह, जितेंद्र पटेल, राजीव पटेल, संजय पटेल, विनोद, अवनीश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी अभ्यागतों का स्वागत स्मारक के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह कश्यप एवं धन्यवाद ज्ञापन  मंत्री राजेश्वर कुमार पटेल ने किया। समारोह का संचालन डॉ. ओ. पी. चौधरी ने किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts