‘रामजी आके भला करेंगे’ टीज़र में दिखा पीक कॉमेडी का अंदाज

मुंबई। ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो 14 साल बाद बॉलीवुड के दो दिग्गजों अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को वापस साथ ला रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने उन दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो इस जोड़ी की कल्ट कॉमेडी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं।
इस चर्चा को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीज़र रिलीज कर दिया है, जो उस पागलपन और कॉमेडी की एक झलक देता है। टीज़र में अक्षय कुमार अपने पुराने और असली अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
यह टीज़र सिर्फ एक गाने की झलक भर नहीं है, बल्कि एक लेजेंड्री क्रिएटिव जोड़ी की वापसी का संकेत है। ‘भूत बंगला’ के साथ, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अपनी वही जानी-पहचानी कॉमिक पागलपन वापस लाने का वादा कर रहे हैं, जो दर्शकों को पुरानी यादों, हंसी और उस बड़े पर्दे के मनोरंजन से सराबोर कर देगी जिसका उन्हें लंबे समय से इंतज़ार था। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts