ध्रुव-श्रेयांश और देव-कबीर की जोड़ी ने फाइनल में बनाई जगह

-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहा है डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें सब जूनियर वर्ग में ध्रुव-श्रेयांश और देव-कबीर की जोड़ी ने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

टूर्नामेंट के सब जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में ध्रुव और श्रेयांश की जोड़ी ने फवाज और वंशिका की जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ध्रुव और श्रेयांश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एक तरफा ही जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में देव शर्मा और कबीर जैन की जोड़ी ने कबीर और युग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद जूनियर वर्ग में लीग मैच का आयोजन हुआ। इसमें फवाज और वंशिका ने भाविक और ईशांत की जोड़ी को हराया। कबीर और युग की जोड़ी ने ध्रुव और श्रेयांश को हराकर मैच जीता। अजहर और शिव की जोड़ी ने विपुल और नितेश को हराकर मैच जीता। उत्तम और तोहीदूर की जोड़ी ने शौर्य और अरनव की जोड़ी को हराकर अपना लीग मैच जीता और टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी जूनियर वर्ग में लीग मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts