आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल ने आयोजित किया निशुल्कः आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
- विहान बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण
मेरठ। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल गंगानगर, मेरठ के द्वारा विहान बालिका आवासीय विद्यालय, गंगानगर, मेरठ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना सिंह के द्वारा किया गया।
शिविर में विहान बालिका आवासीय विद्यालय की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकांश बच्चो में दृष्टि कमजोर होना तथा पेट से सम्बन्धित बीमारियां पायी गयी। शिविर में डा0 अनुपमा (डी0एम0एस0), डा0 अरूणा सागवान के द्वारा कुल 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी देते हुए शुद्ध जल, मौसमी फल एवं सब्जियों, तथा साफ-सफाई आदि की उपयोगिता बताई। शिविर आयोजन में डा0 सुजीत कुमार दलाई (डायरेक्टर/प्राचार्य), डा0 मंसूर अहमद (चिकित्सा अधीक्षक), डा0 अनुपमा (डी0एम0एस0), डा0 अरूणा सांगवान (बाल रोग विशेषज्ञ), मानिक (फार्मासिस्ट), गोपाल दत्त (ओ0पी0डी0 क्लर्क) एवं बी.ए.एम.एस. के छात्रो आदि का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment