निशुल्क जांच शिविर में  403 सम्मानित अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की जांच 

 मेरठ।  आनन्द अस्पताल मेरठ एवं रोटरी क्लब, मेरठ के संयुक्त तत्वाधान से एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कचहरी स्थित नानकचन्द सभागार में किया गया, जिसमे 403 सम्मानित अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

मेरठ बार ऐसोसिएशन के द्वारा आयोजित निःशुल्क शिविर का उद्‌घाटन एडवोकेट संजय शर्मा मेरठ बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष व रोटरी क्लब मेरठ महान के गर्वनर नितिन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया शिविर में 403 अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की जांच आनंद हास्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डाँ ममतेश गुप्ता हृदयरोग विशेषज्ञ, डाँ० अभिषेक सिंह फिजिशियन, डा' तुषार आनन्द, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं डाँ राहुल चौहान हड्डी व जोड  प्रत्यारोपणं सर्जन, डाँ अंकिता सिंह स्कीन विशेषज्ञ, डाँ सौरभ अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ, डाँ आलोक शर्मा आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य जाँच की तथा सभी की ई. सी.जी. कोलेस्ट्राल व कैल्शियम की जाँच आखों की जाँच, ब्लड शुगर, डायटिशियन का परामर्श  निशुल्क किया गया ,इस शिविर में मुख्य रुप से बार के महामंत्री राजेन्द्र सिहं राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक चौधरी, नीटू नागर , पंकज कंसल विशेष रुप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts