बेटियाॅ फाउंडेशन ने नन्हे कदम प्ले स्कूल लखनऊ में बच्चों को दिया आत्म-सुरक्षा का ज्ञान

मेरठ। नन्हे कदम प्ले स्कूल रेल नगर निकट आशियाना लखनऊ में को बेटियाॅं फाउंडेशन की जिला मेरठ अध्यक्ष राधिका अत्रि के साथ लखनऊ की शीतल गुप्ता, पंकज चंद्रा व खुशबू के द्वारा बच्चों की सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए -गुड टच – बैड टच- विषय पर एक प्रभावशाली प्रोजेक्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

कार्यशॉप के दौरान नन्हे बच्चों को बेहद सरल, संवेदनशील और बाल-अनुकूल तरीकों से यह समझाया गया कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन-सा असुरक्षित। साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि यदि कभी वे असहज महसूस करें तो बिना डर अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से तुरंत साझा करें। 

बेटियाॅं फाउंडेशन की टीम ने बताया कि बच्चों को कम उम्र में ही आत्म-सुरक्षा की शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस प्रकार की कार्यशॉप बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बेटियाॅं फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts