रैपिड सवार होते ही लगे भारत माता की जय के नारे 

45 साल बाद लिया ‘राम’ की पत्नी ने सुहाने सफर का आनंद

 पूर्व मेयर बोली अब बेटियां सुरक्षित सफर कर सकेगी 

 मेरठ ।  मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक अब नमो भारत का संचालन आरंभ हो गया  है, मेरठ को भी मेट्रो की सौगात मिल गई है।  दिल्ली से वेस्ट यूपी के मेरठ तक अब सफर आसान हो गया है।  यात्रा कर रहे लोगों की नब्ज टटोली और उनसे इस सौगात के बारे में बात करने पर क्या कुछ बोले  युवा,व्यापारी,  नेता और कारोबारी.

सीट न मिलने पर खडे होकर सांसद अरूण गोविल ने किया पत्नी संग सफर 

 मेरठ -हापुड़   संसदीय क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल भी अपने रक्षापुरम स्थित आवास से बेगमपुल स्टेशन पहुंचे।  इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीलेखा भी उनके साथ थीं।   दोनों ने नमो भारत में यात्रा की।  हालांकि भीड़ बहुत ज्यादा होने की वजह से उन्हें सीट नहीं मिल पाई,  यात्रियों ने उनके लिए सीट ऑफर भी की, उन्होंने अभिवादन स्वीकार करते हुए खडे रहकर ही दिल्ली की ओर यात्रा की।  सांसद अरुण गोविल ने  खास बातचीत में कहा कि मेट्रो और नमो भारत के चलने से अब मेरठ ही नहीं समूचे वेस्ट नियुक्ति का सर्वांगीण विकास होगा।  इससे युवाओं को आसानी होगी महिलाओं को आसानी होगी, व्यापार करना आसान हो जाएगा वही उद्योग को बढ़ावा मिलेगा खास तौर से भारत सिटी में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को इससे काफी लाभ होगा।  सांसद अरुण को पहले बताया कि आज उनकी दिल्ली में स्टैंडिंग कमेटी की  महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि आप भविष्य में जब भी उन्हें दिल्ली जाना होगा तो मेरठ से निश्चित थी आरआरटीएस का इस्तेमाल भी करेंगे। 

 45 साल में पहली बार नमो भारत में बैठी श्रीलेखा 

 सांसद और अभिनेता अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा ने बताया कि वह कभी 45 साल पहले ट्रेन में बैठी थी उसके बाद आज पहली बार किसी ट्रेन में बैठी है और यह उनके लिए भी सौभाग्य की बात है कि उन्हें नमो भारत में बैठकर सफर करने को मिल रहा है।  वह बेहद ही सरप्राइज्ड है।  उन्होंने उन्होंने कहा कि आज से पहले कभी किसी  मेट्रो ट्रेन में उन्होंने यात्रा नहीं की, पहली बार नमो ट्रेन में बैठी हैं, बीते 45 साल से कभी ट्रेन में सफर नहीं किया। उन्होंने कहा कि है उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे कोई बड़ा उत्सव आज है।  अरुण गोविल बोले मोदी और योगी का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्हें भी काफी लंबे समय अंतराल के बाद आज इस तरह से अपनी धर्मपत्नी के साथ  रेपिड ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला है।

 अपने घर की चौखट से दिल्ली स्थित चौखट तक 63 मिनट में पहुंच गया - डा वाजपेयी 

दिन निकलते ही सबसे पहले राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई अपनी पत्नी के साथ मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हुए और उन्होंने इस यात्रा को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया। बातचीत में  राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने बताया कि  वह मेरठ स्थित अपने मोहनपुरी आवास से  अपने दिल्ली अशोका रोड स्थित आवास पर  डेढ़ घंटे से अधिक समय में एक्सप्रेसवे से  पहुंचते थे, वहीं आज उनकी ये दूरी और भी घट गई. बाजपेयी ने बताया की महज 63 मिनट में अपने मेरठ के घर की चौखट से  दिल्ली स्थितचौखट पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सामान्य जनता और युवाओं के साथ नौकरी -पेशा लोगों के साथ बैठकर संवाद करते हुए आने का आनंद और भी दुगना हो गया था। 

 एक बडी सौगात वेस्ट यूपी को मिल गयी - डा सोमेन्द्र 

प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर भी इस दौरान बेगमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।  मंत्री सोमेंद्र तोमर ने भी नमो भारत से यात्रा की.  बातचीत में डा. सोमेन्द्र तोमर  पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया,  साथ ही कहा कि यह एक बड़ी सौगात अब मेरठ और यूपी वेस्ट को मिल गई है,  इससे निश्चित ही अब विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी. इसका फायदा सिर्फ मेरठ को ही नहीं आसपास के जिलों के नागरिकों को भी होगा। उद्योग को बढ़ाओ मिलेगा वही जो युवा बाहर नौकरी करते हैं उन्हें इससे बहुत ही सहूलियत  होगी। 

अब दिल्ली के कनाट प्लेस जाकर खा सकते है गोल गप्पे व आईसक्रीम - एमएलसी धमेन्द्र भारद्वाज 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने  बातचीत करते हुए कहा कि मेरठ के विकास को पंख लगेंगे।   उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी इतनी अच्छी हो गई है कि अब अगर मेरठ में खाना खाने के बाद किसी का मन आइसक्रीम खाने का करेगा या गोलगप्पे खाने का करेगा, तो वह कनॉट प्लेस में एक घंटे में पहुंचकर गोलगप्पे और आइस क्रीम का लुत्फ उठा सकेगा।   ऐसा अब तक लोग सपना देखते थे, नमो भारत और मेट्रो से लोगों का जीवन स्तर बदलेगा। 

नमो भारत व मेट्रो मिलना सपने जैसा - ऋतुराज जैन 

बीजेपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ऋतुराज जैन ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नमो भारत और मेट्रो उन्हें मिल गई है अब तक यह किसी सपने जैसा था वह जब देश के बाहर भी कई जगह गए हैं तो वह देखते थे कि वहां पर हाई स्पीड ट्रेन चलती हैं, अब देश की पहली रीजनल रेल दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही है,  जिसके बाद यहां के लोगों के जीवन में बदलाव होगा। 

 अब बेटियां भी  सुरक्षित माहौल में कर सकेगी यात्रा - पूर्व मेयर मधु गुर्जर 

दिल्ली से लौट रहीं मेरठ की मधु गुर्जर मेरठ शहर की पूर्व मेयर भी हैं, उन्होंने नमो भारत ट्रेन के मोदीपुरम तक के संचालक को लेकर सरकार की सराहना की, साथ उन्होंने बताया कि बीते दिन भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया था, मेरठ से न सिर्फ कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, बल्कि अब महिलाओं और बेटियों को किसी भी तरह की कोई असुरक्षा भी नहीं रहेगी. वह सुरक्षित माहौल में अपनी यात्रा करने, पढ़ाई करने और नौकरी करने मेरठ से दिल्ली तक आवाजाही कर सकेंगी। 

 रीजनल ट्रेन नमो भारत की सौगात देकर पीएम ने साबित किया उन्हें मेरठ से लगाव है 

 व्यापारी नेता अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी बोले कि देश की पहली रीजनल ट्रेन नमो भारत की सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबित कर दिया है कि उन्हें मेरठ से लगाव है और इसके लिए वे उनका धन्यवाद भी देना चाहेंगे। 

 मेरठ से सराय काले खा तक लगे भारत माता की जय के नारे 

 नमो भारत में सफर के दौरान एक बात देखने को मिली। यात्रा करने युवाओं व नेताओं के हाथ में तिरंगा लहराता दिखाई दिया। इस दौरान जैसे ही स्टेशन पर नमो मारत रूकती वहां पर भारत माता की जय के नारे  स्टेशन गुंज उठे। यात्रियों के जोश को देखते हुए डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 

 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts