महावीर विवि में ‘प्रारम्भ 2K26’ का भव्य आयोजन
नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत
मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय, मेरठ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु ‘प्रारम्भ 2K26’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. सर्वोतम दीक्षित, डीन फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस डॉ. अमित सिंघल एवं डीन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी डॉ. श्वेता गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल गतिविधियों एवं रचनात्मक आयोजनों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन समिति एवं संचालन टीम के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘प्रारम्भ 2K26’ नए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और स्मरणीय शुरुआत सिद्ध हुआ।


No comments:
Post a Comment