प्रवक्ता अजीत सिंह मेरठ स्कूल फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट चुने गए 

 मेरठ स्कूलस फेडरेशन की आम सभा के एल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 

 मेरठ। मेरठ स्कूलस फेडरेशन की आम सभा KL इंटरनेशनल स्कूल में की गई, जिसमें लगभग 50 स्कूल संचालकों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर व आने वाले सत्र के लिए तैयारी की चर्चा हुई । प्रवक्ता अजीत सिंह को मेरठ स्कूल फेडरेशन का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया।

 बैठक की शुरुआत एक श्रद्धांजलि सभा से हुई, जो 19 जनवरी 2026 को एक अनहोनी घटना घटित हुई थी जिसमें स्वर्गीय अंकित त्यागी पुत्र संजय त्यागी, द्रोण पब्लिक स्कूल के संचालक थे एक दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। 1 मिनट का मौन रखकर सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
 
 इस दौरान बैठक में आगामी सत्र में   फीस वृद्धि, फीस रगूलेशन एक्ट  पर चर्चा हुई तथा स्पष्टीकरण को पुनः समझा गया।
 आरटीई . के नए नियम  की परिभाषा , नए ट्रांसपोर्ट के सर्कुलर जिसमें मेरठ की गाड़ियों को मेरठ के स्थान पर बिजनौर भेजने के आदेशों के कारण होने वाली समस्याओं की चर्चा की गई। ⁠CBSE के विभिन्न सर्कुलर जैसे NOC की समाप्ति व नए स्कूल खोलने के लिए न्यूनतम ज़मीन की आवश्यकता आदि की जानकारी दी गई।
 बैठक में  सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल पर चल रहे विवाद पर भी गहन विचार मंथन किया गया और निष्कर्ष यह हुआ कि यह एक पारिवारिक संपत्ति विवाद है, जिसका स्कूल संचालन व स्कूल से कोई लेना देना नहीं है। दोनों ट्रस्टी या तो आपस में मिल बैठ के इसका फ़ैसला करें या फिर जो कोर्ट का आदेश हो उसको माने, मगर किसी भी सूरत में स्कूल के दैनिक कार्य में बाधा नहीं पड़नी चाहिए । ⁠ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में चाहे वो सत्यकाम का विषय हो या कोई अन्य विषय, यदि MSF के किसी व्यक्ति के ख़िलाफ़ व्यक्तिगत टिप्पणी या व्यक्तिगत कार्रवाई करने की कोशिश होगी तो मेरठ स्कूल फेडरेशन बॉडी एक साथ उसके विरोध में खड़ी होंगी।
 एमएसएफ. ⁠को ओर सुचारु रूप से चलाने के लिए व अजीत सिंह के अथक योगदान को देखते हुए बैठक में सर्व सम्मति से प्रवक्ता अजीत सिंह को मेरठ स्कूल फेडरेशन का वाइस प्रेसिडेंट भी चुना गया। तथा प्रतिश ठाकुर को मेरठ स्कूल फेडरेशन का प्रवक्ता चयनित किया गया।बैठक का समापन संरक्षक विष्णु सरन द्वारा किया गया। बैठक में विष्णु शरण, तेजिंदर खुराना, मनोज रस्तोगी, विशाल जैन, अक्षय सिंह, अजीत कुमार, संजीव चौधरी, राहुल केशरवानी, शशांक तनेजा, तरुण तोमर, डीपी  सिंह, गौरव अग्रवाल व रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts