पहले दिन खेले गए 9 मुकाबले, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन सब जूनियर वर्ग में 9 मैच खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहले मैच में फवाज व वंशिका ने भाविक व ईशांत को हराया। दूसरे मैच में विरोट और सार्थक ने देवांश और राघव को हराया। तीसरे मैच में शम्स और नीरव ने दक्ष व आरोहन को हराया। चौथे मैच में अक्ष व सार्थक ने कबीर व आयुष को हराया। पांचवे मैच में देव शर्मा और कबीर की जोड़ी ने प्रिंस और हमजा को हराया। छठे मैच में रितिक व अर्जुन ने अयान और आरव को हराया। सातवे मैच में सुभान व जीशान ने केशव व साफिल को हराया। आठवे मैच में ध्रुव व श्रेयांश ने आरिश व गोल्डन को हराया। नौवें मैच में कबीर व रियांश ने फाहद व अक्षत को हराया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि यश करन सिंह सालवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभा राव ने की। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। यहां मंदिता मेहता, हिमांशु शर्मा, राहुल सिंह, रजनी, पूजा आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि जूनियर और सीनियर वर्ग के मैच होंगे।


No comments:
Post a Comment