बिना चीरे  के गर्भाश्य से  महिला  चिकित्सक ने  5 किलो की रसौली निकाली

 महिला चिकित्सक ने बनाया नया रिकार्ड ,19 वर्षीय लड़की को मिली नयी जिदंगी 

 महिला चिकित्सक ने मनाया नेशनल रिकार्ड 

 मेरठ। मेरठ को न्यूटिमा हॉस्पिटल की डा. प्रियंका गर्ग ने  बिना किसी चीरे के बिना मारसिलेशन के न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी से 5 किलो कीरसौली निकला कर विश्वस्तरीय रिकार्ड बनाया है। विकिपीडिया एवं एआई सर्च के अनुसार अभी तक 13 सेंटीमीटर की रसौली इस विधि से निकाली गयी है। यह के नेशनल रिकार्ड बना है। 



मीडिया को जानकारी देते हुए डा. प्रियका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया एक 19 साल की अविवाहिता युवती पेट काफी बढ़ रहा था। जिसकी जांच की गयी तो गर्भाश्य की लेप्रोस्कॉपी के माध्यम से जांच की गयी तो युवती के गर्भाश्य मे बीस सेंटीमीटर यानी पांच किलो की रसौली मिली।उन्होंने बताया इतनी बड़ी रसौली को बिना चीरे के निकालना काफी मुश्किल था। क्योंकि रसौली अचानक इतनी बडी हो गयी थी इससे कैंसर का खतरा बना हुआ था। इससे पेशाब नली के कटने का खतरा बढ़ गया था। उन्होंने बताया 3 डी दूरबीर व आईसीजीआई द्वारा बिना किसी चीरे के पांच घंटे तक में सफल ऑपरेशन करते हुए को रसौली को गर्भाश्य से बाहर निकाला गया है। 

 ब्रिटिश मेडिकल जर्नल केस रिपोर्ट 2023 में अभी तक का सबसे बडा फाइब्रोयड 12 सेंटीमीटर 3.2 किलो का था जिसे इस विधि से निकाला गया था। इस तरह से इतनी बडी रसौली निकालना अपने आप में बड़ा रिकार्ड है। 

 युवती के परिजनों ने बताया कि दो साल पूर्व हुए अलट्रासाउंड में यह रसौली नहीं दिखाई दी थी। जब बेटी का पेट बढ़ता दिखाई दिखो तो उन्होंने दिसम्बर में एमआरआई कराया तो बीस सेंटी मीटर  गुणा 15 सेटीं मीटर  बडी रसौली का पता चला। जो पूरे पेट में भरी हुई थी। 

 इतनी बडी रसौली को बिना चीरे के ऑपरेशन बाहर निकलने पर डा संदीप गर्ग , डा प्रियांक गर्ग ने महिला चिकित्सक को शुभकामना दी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts