यूपी बोर्ड परीक्षा में 24 घंटे चालू रहेंगे सीसीटीवी
पीएम श्री जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने की बैठक
मेरठ। पीएम श्री जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी निगरानी और 30 दिन की डीवीआर रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने को लेकर आदेश दिए।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। मेरठ में 98 केंद्र बनाए गए हैं।बैठक में निर्देश दिए कि इस बार तीन दिन पहले कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्टिंग होगी और परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा नहीं ली जाएगी।स्ट्रांग रूम परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले बन जाएगा। बैठक में कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकॉर्डर की जांच करेंगे। बैठक में सहजिला विद्यालय निरीक्षक डा. पारुल वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य पूनम चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
यह भी दिए निर्देश
संबंधित विषय की परीक्षा में उस विषय के अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक से गैर हाजिर केंद्र व्यवस्थापकों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
यह नहीं ले जा सकेंगे
उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी परीक्षार्थी नकल सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस इत्यादि लेकर प्रवेश नहीं कर पाएं। परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम के मुख्य द्वार को फोकस करते हुए एक कैमरा लगाना होगा


No comments:
Post a Comment