24 ,25 व 26 तक आईआईएमटी में रोजगार महाकुंभ का आयोजन 

 डीएम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन 

 मेरठ।  विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत गठित "जिला कार्यकारी समिति" की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारी समिति के सभी सम्मानित सदस्य व उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

बैठक के प्रारम्भ में सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय शशिभूषण उपाध्याय द्वारा जिला कार्यकारी समिति की संरचना, समिति के कार्य और आई.आई.एम.टी, विवि, गंगानगर,में त्रिदिवसीय,  24, 25 एवं 26 फरवरी 2026 को रोजगार महाकुंभ 2025-26 के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत कार्य योजना पर प्रस्तुति दी गई। विभाग के क्रियाकलापों के सम्बन्ध में एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें बदलते परिदृश्य में रोजगार अवसरों, समेकित रोजगार संगम पोर्टल और ओवरसीज भर्तियों के बारे में विस्तार से विवरण दिया गया। 

डीएम   द्वारा निर्देश देते हुये कहा गया कि आगामी त्रिदिवसीय रोजगार महाकुम्भ के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग अपने स्तर से गम्भीर प्रयास करें। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलीटेक्निक संस्थान, तकनीकी और प्रबन्धकीय निजी संस्थान, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि निजी क्षेत्र की सभी ईकाइयों एवं दिल्ली एन.सी.आर. क्षेत्र के निजी नियोजकों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत करायें और अधिक से अधिक रिक्तियां अधिसूचित करायें। इसी तरह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे रोजगार महाकुम्भ में युवाओं की अधिकतम प्रतिभागिता सुनिश्चित करायें। विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग व जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण स्तर तक मेले का व्यापक प्रचार प्रसार करायें। जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय को निर्देशित किया गया कि रोजगार महाकुम्भ के प्रचार प्रसार के माध्यम के तौर पर प्रचार पत्रक (पम्पलेट) बड़े होर्डिंग्स और बैनर्स जनपद के अलग-अलग स्थानों पर लगवायें जायें, जिससे अधिकाधिक युवा लाभान्वित हो सके। सहायक निदेशक सेवायोजन मेरठ द्वारा अवगत कराया गया कि मेले के प्रचार प्रसार हेतु जनपद के सभी भागों में एक डिजिटल वैन के द्वारा विभागीय क्रियाकलापों व रोजगार महाकुम्भ का प्रचार प्रसार 20 से 23 फरवरी के बीच कराया जायेगा।

बैठक में 20 से अधिक विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे, विशेष रूप से परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए., सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त, एन.आर.एल.एम. अजय कुमार, प्रधानाचार्य, आई.टी.आई, जिला समाज कल्याण अधिकारी  सुनील कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts