टी 20 वर्ल्ड कप खेल रहे रिंकू सिंह के पिता का निधन
लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जुझ रहे थे , घर पसरा मातम
नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है। रिंकू सिंह के पिता स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय टीम के जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मैच में मिली 72 रनों से जीत के बाद यह दुखद खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से एक दिन पहले रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने पहुंचे थे।खचंद्र सिंह काफी समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टर उनकी हालत संभालने के लिए लगातार इलाज कर रहे थे। रिंकू के पिता डॉक्टरों की निगरानी में जरूर थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा था।


No comments:
Post a Comment