हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया
एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे, सोलन में रोका
शिमला ,एजेंसी। दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस वर्करों को शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिया है। हालांकि, अब सोलन पुलिस ने सभी को रोक लिया है। बताय़ा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनसार, इस मामले में अब हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने सामने हो गए है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला में जिला अदालत में लाया गया, और एसीजेएम कोर्ट नंबर में 2 में पेश किया गया, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद हैं। इससे पहले, सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास सभी को रोक लिया था। बता दें कि एआई समिट में प्रदर्शन करने वालों में तीन यूथ कांग्रेस के वर्कर हालांकि, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नहीं है। लेकिन इन्होंने प्रदर्शन किया था और फिर शिमला के रोहड़ू में छिप गए थे।


No comments:
Post a Comment