अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट की धमकी
अलर्ट जारी कर खाली कराया गया परिसरअयोध्या (एजेंसी)।अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट करने की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है। इस घटना के मद्देनजर पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कचहरी को वकीलों व वादकारियों से खाली कराया जा रहा है।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
धमकी भरे मेल की जांच की जा रही है कि यह किसने और क्यों भेजा है। सीजेएम ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सीओ सिटी सहित काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
राम की नगरी अध्योया के कचहरी परिसर में बम होने की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। यह सूचना ई–मेल के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए पूरे कचहरी परिसर को घेर लिया और एहतियातन लोगों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है। ई–मेल भेजने वाले की पहचान और सूचना की सत्यता की भी जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment