फिरौती के लिए चित्रकूट में व्यापारी के बेटे की हत्या
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा घायलचित्रकूट (एजेंसी)।बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती न मिलने पर अपहर्ताओं न उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला।
पुलिस व अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ में प्रयागराज के कर्मा का रहने वाला एक आरोपित कल्लू गोली लगने से ढेर हो गया, जबकि दूसरे इरफान के पैर में गोली लगी है। तीसरा भाग निकला। सभी आरोपित कर्मा के ही रहने वाले हैं। घटना से नाराज लोग झांसी-मीरजापुर हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।
बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का पुत्र आयुष गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। स्वजन ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। देर शाम करीब नौ बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।
घबराए परिजनों ने पुलिस को बताया। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब चार आयुष का शव मिलने के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।
परानू बाबा के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़
पुलिस की दोनों आरोपियों से परानू बाबा के जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लग गई, जिसमें से युवक कल्लू की मौत हो गई। दूसरा आरोपी इरफान घायल है, जिसे इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गई है।
दरअसल, पुलिस की जांच में इरफान नाम का आरोपी अपहृत बच्चे को शाम 6 बजे मोटरसाइकल चलवाते हुए सीसीटीवी में नजर आया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया और हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग को लेकर चित्रकूट-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस की रात में दोनों मुस्लिम आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें जवाबी फायरिंग में कल्लू नाम के बदमाश की मौत हो गई और दूसरे बदमाश इरफान को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
अलमारी मिस्त्री है आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इरफान ट्रंक, बक्शा और अलमारी मिस्त्री है, जिसके यहां कल्लू नाम का मुस्लिम युवक काम करता था. दोनों प्रयागराज जनपद के रहने वाले हैं और यहां किराए पर रहते थे। इरफान पीड़ित के घर में किराए पर रहता था। बीते 10 दिसंबर को उससे कमरा खाली करा लिया गया था। शायद इसी बात की खुन्नस थी कि दोनों गुरुवार को बच्चों को बाइक सिखवाने के लालच में उसे अपने साथ ले गए और उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।


No comments:
Post a Comment