दुष्कर्म से पीड़िता की अस्पताल में मौत
धमकी के डर से किशोरी ने जहर खाया शुक्रवार की शाम तो ताे़ड़ा अस्पताल में दम
मेरठ। थानाबहसूमा क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की पीड़िता का शुक्रवार की शाम को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद पुलिस बल तैनाव को देखते हुए तैनात कर दिया है। वही दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के खिलाफ धारा बढ़ाने की तैयार कर रही है।
पीड़िता द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी देने और शिकायत की तैयारी करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने किशोरी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोरी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा चल रहा था। शुक्रवार की शाम को दुष्कर्म की पीड़िता की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जैसे ही यह खबर मृतका के परिजनों को लगी वहां कौहराम मच गया। वहीं यह खबर गांव तक पहुंचने पर वहा तनाव बन गया। पुलिस ने आनन फानन में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
आरोपी अनुज सैनी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। किशोरी की मौत के बाद अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएगी।
एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया दुष्कर्म की पीड़िता की शुक्रवार की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


No comments:
Post a Comment