सुहागरात में थोड़ी देर में दुल्हन बनी  मॉ 

खुशी से झूम उठा दूल्हा, 6 घंटे पहले ही हुई थी शादी

 रामपुर । कभी आपने सुना है  सुहागरात में दुल्हन मॉ बन सकती है। जीं हा यूपी के रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन शादी के मात्र 6 घंटे के बाद मॉ बन गयी। उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। दुल्हे का परिवार भी हक्का बक्का रह गया है। वही दुल्हा खुशी से फूला नहीं समा रहा है। 

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक को वहीं की लड़की से प्यार हो गया। लड़की भी युवक को पसंद करती थी। इसके बाद बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। आखिरकार घर वालों को भी शादी के लिए मानना पड़ा। दरअसल, युवती गर्भवती  हो गई थी। मगर घर वालों को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था। शादी के 6 घंटे के बाद रात के समय  दुल्हन ने पति से कहा उसके पेट में दर्द हो रहा है। तो दूल्हा घबरा गया। आनन-फानन में महिला डॉक्टर को घर पर बुलाया गया। फिर कुछ घंटे बाद खबर मिली की दुल्हन ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। यह सुनकर दूल्हा खुशी से झूम उठा। इस खबर को सुनकर आपके मन में भी कई सवाल उठ रहे होंगे। 

इस पूरे मामले में अजीमनगर थाना पुलिस ने कहा- किसी भी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए है। वहीं, पूरे इलाके में यह खबर अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts