पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग सामान जलकर हुआ राख

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला खेवान स्थित एक पावरलूम फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। उसमें काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई और वह तेजी से बाहर निकल आए। कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस किस कारण आग लगी है पूरे मामले की जांच कर रही है। 

  खेवान निवासी महताब पावरलूम फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर को अचानक आग लग गई।  आग लगने से उसमें काम कर रहे कर्मचारियों ने तेजी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ी मशकक्त के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पीड़ित परिवार को इस घटना से भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। 

सरधना इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची थी। आस पड़ोस के लोगों ने आग पर क़ाबू कर लिया था। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts