बेटियाँ फाउंडेशन व विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायलय द्वारा बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम
मेरठ। अंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़ रोड कॉलेज परिसर में बेटियाँ फाउंडेशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायलय मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह जागरूकता एवं कानूनी जानकारी हेतु शिविर लगाया गया । विद्यार्थियों को सामाजिक एवं स्वास्थ्य विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ गौरव गर्ग एम बीबीएस(मेडिसिन ) एमडी गैस्ट्रो.रहें। जिनके द्वारा पेट संबंधी बीमारियों की जानकारी दी गई कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि कम उम्र में विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ने विद्यार्थियों को पेट से संबंधित बीमारियों जैसे एनीमिया, कुपोषण, गैस्ट्रिक समस्याएं, अल्सर एवं पाचन तंत्र की कमजोरियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर ने बताया कि कम उम्र में विवाह और गर्भधारण के कारण किशोरियों में ये समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं, जिससे उनका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। डॉक्टर ने संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर भोजन, साफ पानी के उपयोग तथा नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया। विधिक सेवा प्राधिकरण से सुनील दत्त, पैराविधिक स्वयंसेवक मुस्कान ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार व समाज में बाल विवाह रोकने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश फैलाये संस्था काउंसलर मीनू बाना ने कहा कि बाल विवाह को कहें ना और स्वास्थ्य, शिक्षा से अपना भविष्य सुरक्षित करें।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने सभी को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव शिवकुमारी गुप्ता, लक्ष्मी बिंदल, कालेज कोऑर्डिनेटर रीना सिंह का सहयोग रहा कॉलेज प्रिंसिपल श्री आर पी सिंह जी का कुशल निर्देशन प्राप्त हुआ और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की।


No comments:
Post a Comment