डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 

हापुड़।डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में 77 वॉ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्य डॉ  विनीत त्यागी , मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष  ज्ञानेंद्र त्यागी जी, उत्तरी दिल्ली क्षेत्र महिला अध्यक्ष  मोनिका मनोचा, कोषाध्यक्ष  पूनम, जिला उपाध्यक्ष  अनिल त्यागी के द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। हमारे विद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

 यह दिन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश एक गणतंत्र राष्ट्र बना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे विद्यालय प्रांगण में हुई। सबसे पहले मुख्य अतिथि महोदय/ महोदया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज से भर गया । इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवम् देशभक्ति के कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया । प्रधानाचार्य ज के द्वारा देश पर बलिदान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी को ७७वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गई और तत्पश्चात् कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts