बजट से पहले जनवरी में शेयर बाजार के भंवर में डूबे निवेशक 

पिछले 10 सालों में 6 बार निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

 नयी दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले कुछ घंटों में बजट पेश करने वाली हैं। जहां निवेशकों की नजर निर्मला सीतारमण के ऐलानों पर होंगी। वहीं दूसरी ओर निवेशकों शेयर बाजार से काफी उम्मीदें भी होंगी।  उसका कारण भी है। जनवरी के महीने में बजट से पहले शेयर बाजार निवेशकों को काफी खाली कर चुका है। पिछले 10 सालों में 6 बार निवेशकों के डूबे लाखों करोड़ रूपये डूब चुके है।

साल 2017 से 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा रही है. इस परंपरा को साल 2026 को 10 साल पूरे हो जाएंगे। लेकिन शेयर बाजार के नजरिए से देखें तो बजट से पहले जनवरी का महीना निवेशकों के लिए काफी मनहूस साबित हुआ है। इन 10 बरस में सिर्फ दो साल ही ऐसे रहे हैं। जब जनवरी के महीने में शेयर बाजार निवेशकों को काफी अच्छा फायदा हुआ है. वहीं दो साल ऐसे रहे कि नुकसान भले ही ना हुआ हो, लेकिन फायदा भी इतना बड़ा नहीं हुआ जिससे खुश हुआ जा सके। लेकिन 6 बार ऐसे मौके आए जब बजट से पहले शेयर बाजार निवेशकों को जनवरी के महीने में खून के आंसू पीने पड़े। निवेशकों के लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए। खास बात तो ये है कि बीते लगातार दो सालों से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पिछले साल यानी जनवरी 2025 में तो निवेशकों को करीब 18 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। 

बात मौजूदा साल की बात करें तो बजट से पहले जनवरी के महीने में ​सेंसेक्स में 3.46 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि साल 2025 में 0.81 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि साल 2024 में जनवरी के महीने में सेंसेक्स में 0.68 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कुछ ऐसा ही हाल बीते 10 साल में जनवरी के महीने में देखने को मिला है। कुछ जनवरी के महीने में निवेशकों को फायदा हुआ है। तो जनवरी के कुछ महीनों में निवेशकों को मोटा नुकसान हुआ है। वैसे शेयर बाजार निवेशकों का फायदा और नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ हुआ है।

साल 2017 से 2026 तक 10 बरस बीत चुके हैं. बजट आने से पहले सिर्फ 4 ही ऐसे जनवरी के देखने को मिले हैं। जब निवेशकों को फायदा है। जिनमें से दो फरवरी ऐसे देखने को मिले। जब निवेशकों को मोटा फायदा हुआ। साल 2017 को जब पहली बार 1 फरवरी को बजट पेश होने वाला था, तब जनवरी के महीने में शेयर बाजार ने अच्छा रिस्पांस दिखाया। इस महीने में शेयर बाजार निवेशकों को 6,32,983.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। जनवरी 2024 में तो निवेशकों की बल्ले बल्ले हो गई। भले ही फरवरी के महीने में एक तारीख को अंतरिम बजट पेश हुआ हो, लेकिन निवेशको जनवरी के महीने में 15,49,529.63 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। साल 2018 में 1,47,110.86 करोड़ रुपए और जनवरी 2020 में निवेशकों को 97,152.69 करोड़ रुपए का मामूली फायदा हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts