सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल
मेरठ।मवाना थानाक्षेत्र के बिजलीघर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरे के पैर में आई गंभीर चोट आई है। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।पुलिस हादसे में मारे गए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना निवासी कृष और मवाना खुर्द निवासी वैभव बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।मवाना के पास छोटे हाथी ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमे कृष की मौके पर ही मौत हो गई।वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैभव सी एचसी में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी जैसे ही कृष के परिजनों लगी वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने छोटा हाथी को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment