लोकप्रिय अस्पताल में बिना मरीज को बेहोश किए ओपन हार्ट सर्जरी 

नार्दन इंडिया में पहली बार इस प्रकार की की  सर्जरी की गयी 

मेरठ। अभी तक आपने मरीज को बेहोश कर ओपन हार्ट सर्जरी के बारे में सुना हाेगा। लेकिन मेरठ के लोकप्रिय हॉस्पिटल ने मुरादाबाद के एक मरीज की बिना  बेहोश किए ओपन हार्ट सर्जरी की गयी है। ओपन हार्ट सर्जरी करीब चार घंटे तक चली । मरीज सर्जरी के बाद स्वस्थ्य है। उसे चार से पांच दिन बाद अस्पताल से छूटटी दे दी जाएगी।  इस प्रकार की सर्जरी नोर्दन इंडिया में पहली बार हो रहा है। इससे पूर्व पटना में 2024 में इस प्रकार की सर्जरी की गयी थी।

मरीज की  सर्जरी करने वाले डा . अंकुर अग्रवाल फिजिशियन व डा जगदीश जय नंदा एनथिसिया ने बताया कि गत 27 जनवरी को एक मुरादाबाद का मरीज अस्पताल में आया था ।  मरीज ने कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन चिकित्सकों ने फेफडे कमजाेर होने के कारण सर्जरी करने से मना कर दिया। उसके सीने में काफी दर्द हो रहा था।



जांच करने के बाद पता चला उसके फफडे भी काफी कमजाेर है। उसका हार्ट भी कमजाेर है। मरीज आयुष्मान कार्ड धारक है। ऐसे में मरीज की परिस्थिति को देखते हुए बिना बेहाश किए ओपन हार्ट सर्जरी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया इस सर्जरी में मरीज को पूरी तरह बेहोश नहीं किया जाता है। मरीज को पता होता है। सर्जरी के दौरान चिकित्सकों ने मरीज से उसके हालचाल के बारे में बात बीच बीच में करते रहे। 

डा अुकंर अग्रवाल ने बताया इस प्रकार की ओपन हार्ट सर्जरी बिना बेहोश किए उत्तरी भारत में अस्पताल में की गयी है। इससे पूर्व 2024  में पटना में इस प्रकार की सर्जरी की गयी है। उन्होंने बताया इस  सर्जरी में कम से कम पौने तीन लाख का खर्चा आता है। दिल्ली के अस्पताल में पांच से छ लाख रूपये का खर्चा आता है।    

No comments:

Post a Comment

Popular Posts