मेरठ के छात्र वरदान का यूपी खोखो सबजूनियर में चयन
मेरठ। हरियाणा के कुरू क्षेत्र में आयोजित 35 वीं सब जूनियर खो-खो चैम्पियनशिप के लिए मेरठ के छात्र वरदान को यूपी की सब जूनियर खो-खो टीम में चयन किया गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन 31 से 4 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। गाजियाबाद के सेंट फ्रासिस कान्वेट स्कूल नंद ग्राम निवासी वरदान शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी की टीम में प्रवेश किया है। उतर प्रदेश खो खो टीम का चयन ट्रायल में किया गया। रामसहाय इंटर कॉलेज गढ़ रोड के प्रबंधक रजनीश त्यागी द्वारा खिलाड़ी को पटका पहनाकर प्रदान किया।। कोच मनोज कनौजिया ने यह बताया है की वरदान राम सहाय इंटर कॉलेज में रहकर अभ्यास करता है वह बहुत ही महानती और आज्ञा कारी खिलाड़ी है। इस चयन पर रामसहाय के प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी ने शुभकामनाएं दी और उनको इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया इस उपलब्धि पर इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशल अशोक त्रिपाठी,गौरव ,जयप्रकाश सुकरामपाल आदि मौजूद रहे। वरदान के चयन पर साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।


No comments:
Post a Comment