खैरनगर में पुलिस पिकेट की मांग, एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपकर खैरनगर स्थित दवा मार्केट में स्थाई पुलिस पिकेट बैठाने की मांग की।
महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि यहां सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से पुलिस पिकेट की स्थापना बेहद जरूरी है, इसलिए यहां पत्थर वालान के नाम से पुलिस पिकेट की स्थापना की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष देवेंद्र भसीन, महामंत्री रजनीश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर और संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल शामिल थे।


No comments:
Post a Comment