पदक पाकर एमबीबीएस छात्रों के खिले चेहरे
मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत एंव वार्षिकोत्सव का आयोजन
मेरठ। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इस वर्ष छात्रों को 45 गोल्ड मेडल एवं विभिन्न विषयों में 102 विशेष योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ 244 प्रमाण पत्र तथा 2 चल वैजयन्ती प्रदान किये गये।
समारोह का शुभारम्भ शोभा यात्रा द्वारा किया गया तत्पश्चात् सरस्वती वन्दना मेडिकल छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (प्रोफेसर) डा. राकेश गुप्ता, निदेशक, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा एवं डीएम विजय कुमार सिंह, एवं प्रौ. हरे कृष्ण, कार्यवाहक कुलपति, चौधरी चरण सिंह विवि, प्राचार्य डा. आर. सी. गुप्ता एवं उप प्राचार्य डा. ज्ञानेश्वर टोंक द्वारा द्वीप प्रज्वलन किया गया। प्राचार्य ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
दीक्षान्त समारोह के अन्तर्गत डा. आर. सी. गुप्ता, प्राचार्य द्वारा एमबी.बी.एस. परीक्षा में उत्तीर्ण 99 छात्रों एवं स्नातोत्तर परीक्षा में उत्तीर्ण 140 छात्रों को प्रस्तुत किया गया, जिन्हें कार्यवाहक कुलपति द्वारा डिग्रियाँ प्रदान की गई। कार्यवाहक कुलपति द्वारा इन छात्रों को आदेश एवं उपदेश दिये गये एवं डा. प्रीति सिन्हा, डीन एकेडमिक, लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज ने उक्त छात्र/छात्राओं को ”चिकित्सीय शपथ” दिलाई।
पदक प्राप्त करने वाले मेडिकल छात्र
डा. गौरव गुप्ता ने पदक एवं प्रमाण पत्र पाने वाले छात्रों को प्रस्तुत किया। इस वर्ष छात्रों को 45 गोल्ड मेडल एवं विभिन्न विषयों में 102 विशेष योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ 244 प्रमाण पत्र तथा 2 चल वैजयन्ती प्रदान किये गये।
फाइनल एम.बी.बी.एस. प्रोफेशनल पार्ट-2 में डा. याना कौशिक को 2 गोल्ड मेडल एवं 6 प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। वह अपने बैच में परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही। डा. रूशानी जैहरा 1 गोल्ड मेडल एवं 3 प्रमाण पत्र के साथ द्वितीय स्थान पर रही। डा. रूशानी जैहरा को त्रिलोक जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल एमबीबीएस के सभी विषयों में सबसे अधिक अंक लाने के लिए प्रदान की जाती है।
फाइनल एम.बी.बी.एस. प्रोफेशनल पार्ट-1 में द्विजा बाली 2021 बैच को 4 गोल्ड मेडल एवं 8 प्रमाण पत्र लेकर प्रथम स्थान पर रही एवं इन्हें एस.के. गोयल गोल्ड मेडल बेस्ट एकडमिक स्टूडेन्ट के लिए दिया गया। जबकि उचित 2 प्रमाण पत्र प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे।
फाइनल एम.बी.बी.एस. प्रोफेशनल पार्ट-1(बैच 2022) में प्रेरणा 2 गोल्ड मेडल एवं 6 प्रमाण पत्र लेकर प्रथम स्थान पर रही जबकि पलक शर्मा 3 प्रमाण पत्र प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। एम.बी.बी.एस. द्वितीय प्रोफेशनल (बैच 2022) में द्वियांशी अग्रवाल 2 गोल्ड मेडल तथा 6 प्रमाण पत्र के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इशिता सिहं 1 गोल्ड मेडल तथा 4 प्रमाण पत्र के साथ द्वितीय स्थान पर रही।
एम.बी.बी.एस. द्वितीय प्रोफेशनल (बैच 2023) में वंशिका सिंघल 2 गोल्ड मेडल तथा 7 प्रमाण पत्र के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अवनी दत्ता 1 गोल्ड मेडल तथा 7 प्रमाण पत्र के साथ द्वितीय स्थान पर रही। एम.बी.बी.एस. प्रथम प्रोफेशनल में शिवम 2 गोल्ड मेडल व 6 प्रमाण पत्र लेकर प्रथम स्थान पर रहे । सौम्या अग्रवाल 1 गोल्ड मेडल एवं 4 प्रमाण पत्र लेकर इसी परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रही।
2020 बैच की डॉ गौरी मल्होत्रा ने बेस्ट इन्टर्न की Dr. (Mrs) Rajni & Dr. G.S. Gupta चल वैजयंती प्राप्त की । 2022 बैच के आयुष दिक्षित ने मोस्ट पॉपुलर स्टूडेन्ट की “शिवराज मैमोरियल चल वैजयंती” प्राप्त की । 2022 बैच की कु. इशिता सिंह ने स्टूडेन्ट ऑफ़ द ईयर का “प्रिंसिपल डा. आर.सी. गुप्ता गोल्ड मेडल” प्राप्त किया। कु. इशिता ने इस वर्ष की USMLE First step की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।
2021 बैच के स्नातकोत्तर विषयों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मेडिसिन विभाग में डॉ साक्षी जुयाल, बाल रोग विभाग मे डॉ दिशू अग्रवाल (एम0डी0) एवं डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव (डी.सी.एच), स़्त्री रोग विभाग में डॉ पंखुड़ी श्रीवास्तव ,सर्जरी विभाग में डॉ लक्ष्य पाहवा, चर्म रोग विभाग में डॉ सुप्रिया गौतम , नेत्र रोग विभाग में डॉ शिल्पी कुमारी, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ रक्षित एवं पैथोलॉजी विभाग मे डॉ नेहा गुप्ता को स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।
2022 बैच के स्नातकोत्तर विषयों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मेडिसिन विभाग में डॉ मनीष कुमार , बाल रोग विभाग मे डॉ देवाशं यादव , स़्त्री रोग विभाग में डॉ साक्षी सिंह, सर्जरी विभाग में डॉ अनुज कुमार, चर्म रोग विभाग में डॉ नीतु सिंह , नेत्र रोग विभाग में डॉ श्रद्धा भारद्वाज, फ़ार्माकोलॉजी विभाग में डॉ आकांक्षा सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ कृति सिंह एवं पैथोलॉजी विभाग मे डॉ शिखा चौधरी को स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।
उक्त कार्यक्रम में कालेज की वार्षिक पुस्तिका - DENDRITE का विमोचन किया गया तथा क्लीनिकल सोसायटी की अध्यक्षा डा. नेहा सिंह एवं अन्य सदस्यों को सम्मनित किया गया।
मेडिकल कालेज द्वारा बनाई गयी डाक्यूमेंट्री का विमोचन
गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छात्रों द्वारा तैयार की गयी एलएलआरएम चिकित्सा महाविद्यालय पर बनायी गयी डाक्यूमेंट्री वीडियो का विमोचन/प्रसारण भी किया गया तथा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
छह मेडिकल शिक्षकों को किया सम्मानित
इस वर्ष प्राचार्य की पहल पर प्रथम बार एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रमों के पाँचों चरणों में मेडिकल छात्र/छात्राओं के द्वारा दी गयी रेटिंग के आधार पर छः आदर्श चिकित्सा शिक्षकों - डा. अन्तिमा गुप्ता (प्रथम प्राफेशनल), डा. (प्रोफेसर) मोनिका शर्मा (द्वितीय प्रोफेशनल), डा.(प्रोफेसर) विनीत शर्मा (फाईनल प्रोफेशनल पार्ट-1), डा.(प्रोफेसर) रचना चैधरी (फाईनल प्रोफेशनल पार्ट-.2), डा.(प्रोफेसर) गौरव गुप्ता (इन्टर्न बैच) एवं डा. प्रेम प्रकाश मिश्रा को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन डा. ज्ञानेश्वर टोंक उप प्रधनाचार्य के दिशा निर्देशन में डा.गौरव गुप्ता द्वारा किया गया तथा संचालन डा. अन्शु टण्डन एवं डा. मेघा कुलश्रेष्ठ ने किया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ डा. अनुपमा वर्मा, डा. अरविन्द कुमार, डा. गोपाल कृष्ण, डा. लोकेश सिंह, डा. प्रेम प्रकाश मिश्रा, डा. शुभम यादव, डा. राजकुमार गोयल, डा. राहुल सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा एवं सुशील कुमार का सक्रिय योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment