सीसीएसयू  के एनसीसी के कैडेट तुषार नागर एनसीसी-सी में ए ग्रेड हासिल किया 

 मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित 71 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के कैडेट तुषार नगर ने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है ।

 सत्र 2023 के दौरान उन्होंने NCC C- प्रमाण पत्र में ए ग्रेड हासिल किया l NCC प्रशिक्षण के दौरान तुषार नागर के भीतर देश भक्ति की भावना और अधिक प्रबल हुई कम जिसके परिणाम स्वरुप इन्होंने CDS कंबाइन डिफेंस सर्विसेस परीक्षा में भाग लिया इस परीक्षा में इन्होंने 128वीं रैंक प्राप्त कर लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होकर संपूर्ण विश्वविद्यालय तथा एनसीसी बटालियन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है l उनकी इस सफलता से विश्वविद्यालय परिसर की एनसीसी यूनिट में  B व C प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले कैडेट्स में नया उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है l बटालियन के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अनिल कुमार यादव ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l तुषार नागर की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र सेवा की भावना से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है l

No comments:

Post a Comment

Popular Posts