बसंतपंचमी  पर मौसम ने बिगाड़ा पंगतबाजों का खेल 

लगातार पड़ी रही हल्की बरसात से तापमान में आयी गिरावट 

 मेरठ। जैसा  पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से किया गया था।ठीक उसके अनुसार बंसत पंचमी पर पिछले तीन दिन से गर्म मौसम अचानक सर्द हो गया। बीती रात को रूक रूक कर आ रही बरसात सुबह साढे नौ बजे से पड़नी आरंभ हाे गयी। इसके कारण बंसत पंचमी की पंतगबाजो का खेल बिगड़ गया। 

मौसम विभाग की ओर से लगातार मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया जा रहा था। श्रीनगर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बर्फ व ओलावृष्टि होने से शुक्रवार को मौसन में अचानक करवट बदली। बीती रात से मौसम खराब होना आरंभ हो गया।  मेरठ व आसपास के जिलों में रूक- रूक कर बरसात से तापमान में अचानक गिरावट आ गयी। शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। जो साढे नौ बजे बरसात में बदल गये। लगातार बरसात हो रही है। बरसात होने से जहां सुबह से युवा छत्रों पर म्यूजिक के साथ पंतगबाजी का मजा ले रहे थे। बरसात के कारण वह घरो में जा छिपे। 

तापमान हुआ धड़ाम 

 जहां पिछले तीन चार दिनों से तापमान बीस डिग्री पार हो गया था। वही शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। सुबह का तापमान दस डिग्री जा पहुंचा। अधिकतम दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 289 पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।  

चाइनीज मांझे पर लगा ग्रहण 

 शुकवार को मौसम मे अचानक आए बदलाव से बसंत पंचमी पर बरसात होने से चाइनीज मांझे पर ग्रहण लग गया। युवाओं के अरमान धरे के धरे रहे गये। सबसे उन जीवों को सुकून मिला। जो चाइनीज मांझे से घायल हो सकते है।  

 प्लास्टिक के मांझे से उड़ाई पंतन 

 बरसात होने के कारण युवाओं पर पंतगबाजी का ग्रहण लग गया। इसके बाद कुछ युवाओं ने प्लास्टिक की पंतग व प्लास्टिक मांझे  से आसमान में बरसात में पंगत उड़ा कर बंसत पंचमी का मजा लिया। 

 बिजली दिन भर आंख मिचोली रही जारी 

 हर साल कर तरह बंसत पंचमी पर बिजली की आंख मिचोली जारी रही। सुबह साढे नो बजे की गयी बिजली दोपहर दो बजे आई। इस दौरान डीजे शांत रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts