एसआईआर  फॉर्म भरने के लिए  उमड़ी भीड़

दस्तावेज पूरे न होने पर मतदाताओ को काटने  पड़े घर के चक्कर 

 मेरठ। शनिवार को  प्रशासन की ओर से बनाए गये सैंटर पर एसआईआर फार्म भरने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान काफी मतदाताओं को दस्तावेजों के लिए अपने घरों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ा । 

 राजकीय इंटर कॉलेज में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सुबह से ही  भारी भीड़ उमड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बीएलओ कर्मचारियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम जारी रखा, जिससे लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

 राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। बीएलओ कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव पड़ गया और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कॉलेज परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बावजूद बीएलओ कर्मचारी मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर दस्तावेजों का सत्यापन और फॉर्म भरने का काम करते रहे। नागरिकों ने भी रोशनी दिखाकर सहयोग किया। शास्त्री नगर के विद्या मंदिर में भी एसआईआर फार्म भरने वालों की भीड़ लगी रही। केन्द्र पर पहुंचे मतदाताओं के दस्तावेज पूरे न होने पर उन्हे दस्तावेजों को लिए कहा गया। जिसके काफी मतदाताओं को अपने घरों के चक्कर लगाने पड़े ।  शास्त्री नगर के सैक्टर पांच स्थित एलेक्जेडर पब्लिक स्कूल में एसआईआर फार्म भरने के लिए सुबह से ही पहुंचने आरंभ हो गया। जगह छोटी होने के कारण स्कूल के बाहर लाइन लगवानी पड़ी। स्कूल की ओर से कुर्सी की व्यवस्था की गयी। 

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts