अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में डीएवी के छात्रों ने जीते एक दर्जन से अधिक  पदक 

स्कूल के 45 छात्रों ने लिया प्रतियोगिता में भाग 

 मेरठ। हिंदी विकास संस्थान द्वारा दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में डीएवी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 छात्रों ने गोल्ड चार छात्रों ने सिल्वर व दौ छात्रों ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रबंध तंत्र छात्रों की इस कामयाबी पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।  

 दिल्ली मेें आयोजित अंतराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में डीएवी मेरठ के  कक्षा आठवीं, नवीं और दसवीं के 45 छात्रों ने शिरकत की। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए सम्माननीय पुरस्कार अर्जित किया।जिसमें 12 विद्यार्थियों को स्वर्ण, चार विद्यार्थियों को रजत तथा दो विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। कक्षा दसवीं के मोहम्मद अल्तमश को त्रिमूर्ति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय, दिल्ली में आमंत्रित कर राष्ट्रीय स्तर पर 'राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया गया।

डाॅ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल, यूपी, जोन-ए) ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रधानाचार्या अपर्णा जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने हिंदी विकास संस्था द्वारा आयोजित ओलंपियाड में भाग लिया और अपनी प्रतिभा को परिलक्षित करते हुए सम्माननीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या जी ने विद्यार्थियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा आशीर्वाद प्रदान किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts