जेल अधीक्षक  वीरेश राज शर्मा को मिलेगा हीरक सम्मान 

गणतंत्र दिवस पर कई कर्मचारियों और अधिकारियों को भी 'सिल्वर' से नवाजा जाएगा

 मेरठ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौ. चरण सिंह  जिला कारागार के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासित कार्यशैली और सुधारात्मक पहलों के लिए दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने इसकी घोषणा की है।

जिला कारागार मेरठ के वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-2 डॉ. वीरेश राज शर्मा को 'हीरक' प्रशस्ति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें जेल प्रशासन के अनुकरणीय संचालन, बंदियों के सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महानिदेशक कारागार द्वारा यह सम्मान देने की संस्तुति की गई है। यह कारागार विभाग का एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है।इसके अतिरिक्त, हेड जेल वार्डर मो. जियाउद्दीन और जेल वार्डर मिलेंद्र सिंह को भी 'सिल्वर' प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार, मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक भानु प्रताप सिंह को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।कारागार विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये सम्मान पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। गणतंत्र दिवस पर मिलने वाली यह सराहना सम्मानित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगी और पूरे जेल प्रशासन के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts