पूर्व विधायक योगेश वर्मा की माता मालती देवी का निधन
न्यूटिमा हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , लंबे चल रही थी अस्वस्थ
मेरठ। सपा नेता और हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की माता मालती देवी का न्यूटीमा अस्पताल में निधन हो गया। वे मेरठ की पूर्व मेयर सुनीता वर्मा की सास थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, मालती देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्हें उपचार के लिए न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के लिए यह समय अत्यंत कठिन और पीड़ादायक है। परिजनों ने कहा कि माता के जाने से परिवार के सिर से ममता का साया उठ गया है और यह अपूरणीय क्षति है।
आज दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार
वर्मा परिवार ने जानकारी दी कि मालती देवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके पैतृक गाँव धन्जू में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है।
सपा नेताओं ने व्यक्त की संवेदना
समाजवादी पार्टी की स्थानीय इकाई और शीर्ष नेतृत्व ने शोक संदेश जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नेताओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरी पार्टी वर्मा परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।


No comments:
Post a Comment