भाजपा बिना किसी भेदभाव के राष्ट्रवाद की भावना के साथ हर वर्ग के विकास को समर्पित- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष

भाजप प्रदेश अध्यक्ष का छात्र छात्राओं ने विवि पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत 

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विवि  में भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं यू.पी. भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी का विवि पहुँचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर नये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं देश में भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही। इसके साथ ही उन्होने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के मिशन विकसित भारत/2047 में शिक्षित युवाओ की भूमिका सबसे ऊपर रहेगी। 



 मुख्य द्वार पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी  के लिए आयोजित अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह में स्वागत से गदगद प्रदेशाध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार  पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार एवं देश मंे मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के राष्ट्रवाद की भावना के साथ सबके विकास के लिए सतत् कार्य कर रही है। देश विकसित भारत बनने की राह पर निकल पड़ा है। लेकिन विकसित भारत/2047 में शिक्षित युवाओ की भूमिका सर्वोच्च होगी। इस अवसर पर राजीव सिसौदिया, राजीव चैधरी, जीत सिंह चैधरी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. श्रीराम गुप्ता, अरूण गोस्वामी, मारूफ चैधरी, एस.एस. बघेल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts